शिव
शिव होना,
सरल नहीं होता।
सरल होता तो ,
हर कोई शिव होता।।
पीना पड़ता है,
विष को ऐसे।
हृदय में न जाये,
न जिह्वा पे आये।।
गले में भुजंग रहे,
मूषक भी संग रहे।
प्रचण्ड गंगा भी,
मिलकर सरल बहे।।
काम को जीतना,
साधना में खोना।
काया में रहकर,
माया का न होना।।
शिव होना,
सरल नहीं होता।
सरल होता तो,
हर कोई शिव होता।।
शिव होना,
सरल नहीं होता।
सरल होता तो ,
हर कोई शिव होता।।
पीना पड़ता है,
विष को ऐसे।
हृदय में न जाये,
न जिह्वा पे आये।।
गले में भुजंग रहे,
मूषक भी संग रहे।
प्रचण्ड गंगा भी,
मिलकर सरल बहे।।
काम को जीतना,
साधना में खोना।
काया में रहकर,
माया का न होना।।
शिव होना,
सरल नहीं होता।
सरल होता तो,
हर कोई शिव होता।।
बहुत सुंदर
ReplyDelete